Home Loan

EMI Calculator

India's Best Online Property Portal

Complete Property Solution and Related Service

News Blog

 

पूरी पेमेंट देकर घर खरीदना चाहते हैं या EMI के जरिये तो इन बातों पर से ध्यान

by 52patti.com May 30-2021

इंसान जीवन में कई तरह की सफलताएं हासिल करता है। उनमें से एक सफलता अपना पहला घर खरीदना है। अपना घर खरीदने की ख़ुशी एक बहुत बड़ी ख़ुशी है। इसीलिए जब भी आप अपना घर खरीदने के बारे में सोचें नीचे दी गई बातों पर ध्यान जरूर दें। कितना पैसा खर्च कर सकते हैं आप घर खरीद रहे हैं तो सबसे पहले आपको बजट के बारे में निर्णय लेना होगा। आप पूरा पेमेंट देकर घर खरीदना चाहते हैं या फिर EMI के जरिये, इस बात का निर्णय आपको शुरुआत में ही लेना होगा।  इसके अलावा इस बात का भी ध्यान देना होगा कि घर खरीदने के बाद आपके रोजाना के खर्च बैलेंस में रहे। 


बैंक लोन पर दें ध्यान 

यदि आप लोन लेकर घर लेना चाहते हैं तो बैंकों द्वारा दिए जाने वाले होम लोन पर ध्यान देना होगा। कई बैंक पहलीबार घर लेने वाले लोगों को लो इंट्रेस्ट रेट पर लोन देते हैं। आपको इसी भी पूरी जानकारी होनी चाहिए। 

अपनी जरूरतों को दें प्राथमिकता 

घर खरीदने से पहले आपको अपने जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए। उसकी एक लिस्ट बना लेनी चाहिए। जैसा उसका बजट कितना है सिक्युरिटी, सड़क, सिस्टम, स्कूल, और मनोरंजन के साधन कैसे हैं? ये लिस्ट आपको घर खरीदते समय काफी मदद करती है। 

क्या आप किसी रियल एस्टेट एजेंट से मिले 

घर खरीदने का फैसला एक बहुत बड़ा फैसला होता है इसलिए बहुत ही सोच समझ कर कदम आगे बढ़ाइए। इसके लिए आप रियल एस्टेट एजेंट की मदद ले सकते है जो भरोसेमंद हो। रियल एस्टेट एजेंट आपको वो सभी सवालों के जवाब देगा जो घर खरीदते समय सभी के मन में होता है। 

घर की पूरी जांच पड़ताल करें 

घर खरीदने से पहले घर की अच्छे से जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए। घर किस बिल्डर का है, उस बिल्डर का ट्रेड रिकॉर्ड क्या है। घर में किस तरह का मैटीरियल इस्तेमाल किया गया है। घर आपके जरूरतों को पूरा कर रहा है या नहीं। 

कागजातों की जांच कर लें 

अगर आप घर खरीदने का मन बना चुकें हैं तो घर खरीदने के दौरान आपको जो कागजात मिलेंगे उसकी अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें। देख लें कागजात पुरे हैं या नहीं। साथ में किसी की कागजात को साइन करने से पहले उसके टर्म एंड कंडीशन को पढ़ लें।