Home Loan

EMI Calculator

India's Best Online Property Portal

Complete Property Solution and Related Service

News Blog

 

Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2022

by 52patti.com Nov 27-2021

बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राज्य के लोगों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए Bihar Mukhyamantri  Gram Parivahan Yojana की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना मुख्य रूप से बिहार राज्य के लोगों को वाहन खरीदने के लिए 50% की सब्सिडी प्रदान करने के लिए बनाई गई है। बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना प्रत्येक दूरस्थ आबादी को शहरों तक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की शुरुआत की थी जिससे रोजगार के साथ साथ सुलभ परिवहन व्यवस्था को लागु किया जा सके। अब इस योजना के तहत मुख्यमंत्री एंबुलेंस योजना और मुख्यमंत्री सीएनजी मिनी बस योजना शुरू की गई है। 


बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2022 

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2021 के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अत्यंत पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार को ही योजना के पात्र होंगे। इस योजना को लांच वर्ष 2018 में किया गया था। बिहार सरकार परिवहन निगम (परिवहन विभाग, बिहार सरकार) द्वारा संचालित, इस बिहार मुख्यमंत्री ग्रामपरिवहन योजना 2022  के तहत, 4 सीटों से लेकर  10 सीटों वाले नए यात्री वाहन खरीदे जा सकते हैं। बिहार राज्य सरकार आपको वाहन खरीदने में सहायता के लिए 50% अनुदान प्रदान करेगी। 

इस योजना के तहत आवेदन करने वाले इच्छुक लाभार्थी, बिहार परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, 21 वर्ष से कम आयु वाले व्यक्ति योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते। इस योजना के तहत  वाहन खरीदने पर 1 लाख रूपये तक की या 50 फीसद की सब्सिडी प्रदान की जा रही हैं।

योजना का नाम

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना

आरम्भ की गई

तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा

विभाग

मानव कल्याण विभाग एवं परिवहन निगम

बजट की राशि

421 करोड़ रूपये

लाभार्थी

ग्रामीण निम्न जाति के लोग

आवेदन की प्रक्रिया

ऑनलाइन

उद्देश्य

रोजगार के अवसरों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना

लाभ

आर्थिक सहायता प्रदान करना

श्रेणी

बिहार सरकारी योजनाएं

आधिकारिक वेबसाइट

www.transport.bih.nic.in/


बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का मुख्य उद्देश्य

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में यात्री परिवहन व्यवस्था सुलभ कराना एवं कमजोर वर्गों के बेरोजगार युवक एवं युवतियों के लिए रोजगार का सृजन करना है। बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत खरीदें गए वाहन को लाभुक द्वारा 5 वर्ष तक बिना अनुमंडल पदाधिकारी की लिखित स्वीकृति के बिक्री नहीं किया जा सकेगा। वाहन पारिवारिक उत्तराधिकार के तहत हस्तांतरित हो सकेगा।

Mukhyamantri Gram Privahan Yojana 2021 आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण पत्र
शेक्षित योग्यता का प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर
ड्राइविंग लाइसेंस
पासपोर्ट साइज फोटो

Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana आवेदन कैसे करें?

आप दिए गए आसान से चरणों के द्वारा बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में आवेदन कर सकते हैं।

Step 1 - इस योजना के लिए आवेदन देना होगा उसे इस योजना की official website पर जाना होगा। उसके लिए हमने लिंक दी है आप उसके ज़रिए भी जा सकते हैं।

Step 2 - वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू में ” मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना ” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।

Step 3 - इस नए पेज पर फॉर अप्लाई ऑनलाइन सेवंथ फेस क्लिक हेयर के लिंक पर जाएं। रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगा।

Step 4 - फॉर्म में मांगी गयी जानकारी भरें जैसे; फोन नंबर, पासवर्ड, ईमेल एड्रेस, ड्राइविंग लाइसेंस।

Step 5 - आपका यूजरनेम और पासवर्ड है जिसके द्वारा आप लॉगिन करके अपना आवेदन फॉर्म भर सकते है।



Official website

Visit now

Registration Now

Apply Now

Status check

Click here

Official Notification

Click Here

Join Telegram Group

Click Here