Home Loan

EMI Calculator

India's Best Online Property Portal

Complete Property Solution and Related Service

News Blog

 

Women Day Special: 25 मार्च 2023 से भरे जाएंगे Ladli Bahna Yojana फार्म

by 52patti.com Mar 06-2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए Ladli Behna Yojana का शुभारंभ किया गया है। लाडली बहना योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य की निम्न एवं मध्यम वर्गीय बहनों को सशक्त बनाने के लिए पेंशन दी जाएगी। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि महिलाओं को प्रदान की जाएगी। 


मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की 1 करोड़ महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 मार्च 2023 को अपनी महत्वकांक्षी लाडली बहना योजना को लागू कर दिया है। लाडली बहना योजना के अंतर्गत 25 मार्च से 30 अप्रैल 2023 तक आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। जिसके बाद पात्र महिलाओं की अंतिम सूची 1 मई 2023 को जारी की जाएगी। 

फॉर्म भरने की तिथि 


वहीं 16 से 30 मई तक आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। इसके बाद पात्र लाभार्थियों की अंतिम सूची 31 मई को जारी की जाएगी। 10 जून 2023 से लाडली बहना योजना के लिए बहनों के बैंक खातों में राशि का वितरण आरंभ हो जाएगा। लाडली बहना योजना के अंतर्गत 23 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को शामिल किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा हर महीने पात्र बहनों को 1000 रुपए दिए जाएंगे। यह सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

लाडली बहना योजना फॉर्म के लिए आवश्यक दस्तावेज


आधार कार्ड
मोबाइल नंबर
वोटर कार्ड
आय प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
राशन कार्ड
आयु प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर